Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सड़क हादसे में दो छात्र घायल, एक रिम्स रेफर

Advertisement
Advertisement
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के लातेहार-डीही मुरुप मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना रेहड़ा मोड़ के पास हुई. इसमें बाइक सवार पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में कंप्यूटर साइंस के छात्र अर्पित कुमार (रामगढ़) व ओमप्रकाश (पलामू) शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र बाइक से पॉलिटेक्निक कॉलेज से लातेहार आ रहे थे.  इसी बीच रेहड़ा मोड़ के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-security-lapse-case-central-team-reached-punjab-for-investigation-next-hearing-will-be-held-in-supreme-court-on-monday/">पीएम

मोदी सुरक्षा चूक मामला :  केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंची पंजाब, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई        

घायल छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना पर युवा नेता अंकित पांडेय पहुंचे. उन्होंने अन्य युवाओं की मदद से दोनों घायल छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉ. श्रवण कुमार महतो ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल अर्पित को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. मौके पर अंकित पांडेय के अलावा पॉलिटेक्निक कर्मचारी हरेंद्र, शंभू, विशाल कुमार, भाजयुमो युवा जिला महामंत्री अश्विनी सिंह, विवेक कुमार चंद्रवंशी, सोनू सिंह और विनोद गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-    सिद्धू">https://lagatar.in/sidhus-attack-on-the-center-people-were-not-in-the-rally-so-modi-was-masquerading-as/">सिद्धू

का केंद्र पर हमला, रैली में नहीं थे लोग, इसलिए स्वांग रच रहे मोदी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही