Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News:  सड़क दुर्घटना में SVM के दो शिक्षक घायल, रेफर

हर के राजहार मोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसा हुआ, जिसमें सरस्‍वती विद्या मंदिर के दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों को लातेहार सदर अस्‍पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar : शहर के राजहार मोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसा हुआ, जिसमें सरस्‍वती विद्या मंदिर के दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों को लातेहार सदर अस्‍पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, उक्‍त विद्यालय के दो शिक्षक मुकेश कुमार सिन्‍हा (बाइपास रोड, लातेहार) और रमेश कुमार (रेलवे स्‍टेशन, लातेहार) मोटरसाइकिल से रेलवे स्‍टेशन की ओर जा रहे थे.

 

इसी क्रम में रेलवे स्‍टेशन की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्‍कर मार दी. उक्‍त बाइक सवार सहजा असुर (पाखर डुमर, लोहरदगा) निवासी बताया जाता है. इस दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार तीनों लोग घायल हो गये.  

 

पंचमुखी मंदिर समिति के राहुल प्रसाद (आरपीडी) एवं अन्‍य स्‍थानीय लोगों की मदद से उन्‍हें एक टेंपो से सदर अस्‍पताल भेजा गया. जहां प्राथमिक इलाज कर मुकेश व रमेश को रिम्‍स रेफर कर दिया गया.

 

वहीं धर्मपुर में शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विजेंद्र उरांव (ग्राम सेरक) घायल हो गया. उसका भी सदर अस्‍पताल में इलाज किया गया. घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

 

पूर्व नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष नवीन कुमार सिन्‍हा सदर अस्‍पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया.

 

https://lagatar.in/giving-wrong-information-in-a-pil-filed-in-the-high-court-is-proving-costly-resulting-in-a-fine

https://lagatar.in/education-system-to-be-strengthened-in-jamtara-process-of-appointment-of-39-assistant-teachers-begins

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही