Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार  : दो युवकों की डैम में डूबने से मौत, एक ने फांसी लगायी

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र मे दो युवकों की मौत डैम में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार विशाल परहिया(18), पिता उपेंद्र परहिया (छिपादोहर) व मनोज परहिया (32) (बरवाडीह) सरहुल पर्व मनाने छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचला गांव में गये थे.इसी दौरान वे पास के डैम में नहाने चले गये थे,
Advertisement
Advertisement

 Lateahar : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र मे दो युवकों की मौत डैम में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार विशाल परहिया(18), पिता उपेंद्र परहिया (छिपादोहर) व मनोज परहिया (32) (बरवाडीह) सरहुल पर्व मनाने छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचला गांव में गये थे.

 

इसी दौरान वे पास के डैम में नहाने चले गये थे, नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चले गये और निकल नहीं पाये. जब काफी देर तक दोनो नहीं निकले तो ग्रामीणों ने उनकी पानी में तलाश शुरू की, काफी मशक्कत से विशाल परहिया का शव ग्रामीणो ने बरामद किया.

 

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना छिपादोहर पुलिस को दी. छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ डैम साईट पहुंचे. आज रविवार सुबह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने फिर सर्च अभियान चलाया.

 

इस दौरान मनोज परहिया का शव भी बरामद कर लिया गया. पुलिस दोनो शव को बरामद कर सदर अस्पकताल लातेहार में पोस्टलमार्टम के लिए भेजा. 

 

इधर सदर थाना क्षेत्र के हेठ पोचरा ग्राम में 40 वर्षीय इकबाल अंसारी पिता नईम अंसारी ने फांसी लगा कर आत्म हत्यार कर ली. उसका शव रविवार को महुआ के पेड़ में झूलता पाया गया.

 

आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जें में ले कर पोस्टामार्टम के लिए भेजा. पुलिस जांच में जुट गयी है.

 

Lagatar Media  की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही