Search

 
 
 

लातेहार : सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपाइयों ने की बूस्टर डोज लेने की अपील

 
Latehar : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भाजपाइयों ने धर्मपुर मोड़ के समीप बने आयुष हेल्थ व वेलनेस सेंटर में बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान चलाया. इस दौरान भाजपाईयों ने लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज लेने की अपील लोगों से की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय भाजपा नेता नरेश पाठक तथा अशोक तिवारी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आगामी दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा भाजपाइयों के द्वारा मनाया जा रहा है. इसी क्रम में यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने बताया कि पूरा देश दो सालों से कोरोना महामारी से जूझ रहा था. लेकिन इस विकट परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मुफ्त में कोरोना का टीका उपलब्ध कराया है. पूरा देश इसके लिए प्रधानमंत्री का ऋणी है. कार्यक्रम में नगर महामंत्री चंद्रेश शौंडिक, नगर उपाध्यक्ष बबन मांझी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कुमार सागर, नगर मंडल महामंत्री अरूण उपाध्याय, प्रभारी उषा देवी, दिशा की सदस्य रानी देवी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह, मंजू देवी, आशा देवी, मुकेश सोनी, गौतम सिन्हा, विक्रांत कुमार, विवेक चंद्रवंशी व वैभव सिन्हा समेत कई भाजपाई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-studying-in-government-school-will-open-an-account-in-hdfc-bank-camp-organized/">चाईबासा

: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का एचडीएफसी बैंक में खुलेगा खाता, लगाया गया कैंप [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही