Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बोलेरो ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौत, BDO ने दिया मदद का भरोसा

Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी गांव में पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात बोलेरो ने पांच मवेशियों को रौंद दिया. इस घटना में तीन मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी मवेशी तेतर यादव के हैं. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि महुआडांड़ की ओर से एक बोलेरो आ रही थी. जिसमे बाराती सवार थे और सभी नशे में थे. बोलेरो चालक ने पेट्रोल पंप के पास मवेशियों के झुंड को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. जिससे एक मवेशी बोलेरो में फंस गयी. जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला. साथ ही बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

हर संभव मदद की जायेगी- बीडीओ

घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ राकेश सहाय ने पीड़ित तेतर यादव से मुलाकात की. साथ ही उन्हें सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने का भरोसा दिलाया. तेतर यादव का कहना है कि मवेशी ही उनकी आजीविका के साधन थे. उनकी मौत से उनके सामने अब विकट स्थिति खड़ी हो गई है. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-dc-flagged-off-the-awareness-chariot/">लातेहार:

डीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ को रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही