Search

 
 
 

लातेहार : अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर घर में लगायी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

 
5 लाख कैश समेत 50 लाख की संपत्ति जली Latehar :   सदर थाना क्षेत्र के लोटो गांव में सोमवार की रात 12 बजे अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर डीलर सुरेंद्र प्रजापति के भाई वीरेंद्र प्रजापति के घर में आग लगा दी. इस आगजनी में पांच लाख नगद समेत करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख  हो गयी. अपराधियों ने घर के बाहर खड़े ऑटो में भी जलाने का प्रयास किया.

इस आगजनी से चारों भाईयों को हुआ नुकसान 

भुक्तभोगी वीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि अचानक घर से आग की लपटें उठनी लगी तो शोर मचाया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. प्रजापति ने बताया कि घर में किराना का होलसेल दुकान भी था.  किराना दुकान में चावल, दाल समेत अन्य सामग्रियां रखी थी, जो जलकर पूरी तरह राख हो गयी. उन्होंने बताया कि दुकान में पांच लाख कैश भी रखा था. बताया कि दुकान सुरेंद्र प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, बलदेव प्रजापति और तिलक प्रजापति चारों भाई का था. ऐसे में आग लगने से सभी को नुकसान पहुंचा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही