Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वैश्य समाज 3 मार्च को होली मिलन समारोह मनाएगा

Latehar: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक शहर के चंदनडीह स्थित मुरली प्रसाद के आवासीय परिसर में हुई. बैठक मे सर्वसम्मति से आगामी तीन मार्च को शहर के होटल सेलिब्रेशन में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है. जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शौंडिक ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रखंडों में संपर्क अभियान चलाया जायेगा. अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा. इसे भी पढ़ें:धान">https://lagatar.in/instructions-to-register-fir-against-maneya-pax-chairman-for-not-cent-percent-lifting-of-paddy/">धान

का शत-प्रतिशत उठाव नहीं होने पर मनेया पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

वैश्य समाज की दशा व दिशा पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में वैश्य समाज की दशा व दिशा पर भी चर्चा की जायेगी. उन्होंने तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की. बैठक में अभिनंदन प्रसाद, गोविंद प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, मुरारी प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता, गया प्रसाद, मुरारी प्रसाद, रविंद्र प्रसाद शौंडिक, राजू प्रसाद शौंडिक, पिंटू कुमार, रविंद्र प्रजापति, भोला प्रसाद, संतोष प्रसाद, पवन कुमार, आशीष कुमार, अर्जुन प्रजापति, विनोद कुमार, शंभू प्रजापति, सच्चिदानंद, जगदीश प्रसाद, श्याम लाल व मनमोहन राम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:बिहार">https://lagatar.in/bumper-restoration-will-happen-again-in-bihar-study-in-private-medical-colleges-at-government-rate-cabinet-decision/">बिहार

में फिर होगी बंपर बहाली, सरकारी दर पर निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई, कैबिनेट का फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही