Search

 
 
 

लातेहार : बारात से लौट रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 12 से अधिक घायल

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां ओरसा के बेलदारा घाटी में बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान हेलारियुस बेंग (45) और सुनील नगेसिया (40) के रूप में हुई है.
 

लातेहार :  बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त दो की मौत

Latehar : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां ओरसा के बेलदारा घाटी में बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान हेलारियुस बेंग (45) और सुनील नगेसिया (40) के रूप में हुई है. 


जानकारी के अनुसार, बारात ओरसा पंचायत के चीरापोठ गांव से नेतरहाट थाना क्षेत्र के बेलवार गांव लौट रही थी. रात करीब 9 बजे जब गाड़ी बेलदारा घाटी से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि इस दुर्घटना में धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया, अनूप नगेसिया, अनीता नागेसिया बीनसरी देवी, सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मेंढारी गांव के ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया और अनूप नगेसिया को डॉ अमित खलखो ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा दिया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही