Search

 
 
 

लातेहार : विहिप, बजरंग दल व मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली शोभायात्रा

 
Latehar: विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में बसंतिक नवरात्र की नवमी तिथि को रामनवमी के अवसर पर शहर में एक भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मेन रोड होते हुए काली मंदिर मोड़ तक पहुंची. इस जुलूस में शामिल महिलाएं और युवतियां "जय श्रीराम", "हम हिंदू जगाने आए हैं", "एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम" जैसे जयकारे लगा रही थीं. उनके हाथों में राष्ट्रीय ध्वज, त्रिशूल, भगवा झंडा और सिर पर भगवा टोपी थी. शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक कुमारी, विहिप के जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, शीला देवी, रानी देवी, पर्वती देवी, नितेश यादव, कल्याणी पांडेय, सोनम कुमारी, सुनीता देवी, पूनम देवी, शांति देवी, अलका कुमारी, अंजु गुप्ता, बंसती कुमारी, मीरा कुमारी, अनीता देवी, प्रियंका कुमारी, रूबी कुमारी, प्रमोद प्रसाद, उमेश अग्रवाल, मनोज कुमार, जया कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुरेश प्रसाद समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद थीं.

महाप्रसाद का वितरण किया गया

श्रीराम नवमी पूजा के अवसर पर महावीर मंदिर ठाकुर बाड़ी में रविवार को पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. रामनवमी पर्व को लेकर मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर विजय प्रसाद, पवन कुमार, रवि गुप्ता, संतोष कुमार, ब्रजेश अग्रवाल, विजय प्रसाद गुप्ता, विनय कुमार, बिनोद प्रसाद, बजरंगी प्रसाद, रामकृत दास, बिपिन कुमार, सुनील प्रसाद और गौरव अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही