Search

 
 
 

लातेहार : एनपी विश्वविद्यालय के कुलपति ने बीएस कॉलेज का किया निरीक्षण

 
Latehar: पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) तवन कुमार शांडिल्य ने बनवारी साहू महाविद्यालय का निरीक्षण किया. कुलपति के साथ झारखंड स्टेट ओपेन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ त्रिवेणी प्रसाद साहू भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बनवारी साहु महाविद्यालय के क्लास रूम, लाइब्रेरी, परीक्षा एवं नामांकन विभाग के अलावा सभागार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उद्यान का भी निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें :शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-jbvnl-team-set-out-to-investigate-more-bills-coming-from-smart-meters/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की जांच करने उतरी जेबीवीएनएल की टीम

कॉलेज में व्यावसायिक शिक्षा भी मिलेगी

विद्यालय के पठन-पाठन और अन्य शैक्षणिक व्यवस्था पर संतोष जाहिर की. उन्होंने महाविद्यालय में विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा की सम्बद्धता लेने के लिए आवेदन विश्वविद्यालय को भेजने का निर्देश दिया. कहा कि शीघ्र ही बनवारी साहू महाविद्यालय को विज्ञान व व्यावसायिक शिक्षा की संबद्धता प्रदान कर दी जायेगी. वहीं झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो (डॉ) साहू ने महाविद्यालय में ओपन यूनिवर्सिटी की शाखा खोलने की बात कही. मौके पर महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता व प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी समेंत अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-till-now-there-is-no-spraying-of-ddt-nor-distributed-mosquito-nets/">लातेहार

: अब तक नहीं हुआ डीडीटी का छिड़काव और ना ही बंटी मच्छरदानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही