Search

 
 
 

लातेहार: बनवारी साहु कॉलेज को नैक से बी ग्रेड की मान्यता मिलने पर कुलपति ने की प्रशंसा

 
Latehar: लातेहार शहर के बनवारी साहु कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्ययन परिषद (नैक) से बी ग्रेड की मान्यता प्राप्त हुई है. चालू सत्र में झारखंड में यह पहला कॉलेज है, जिसे नैक से बी ग्रेड प्राप्त हुआ है. जिसके बाद नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. राम लखन सिंह महाविद्यालय के एक दिवसीय दौरे पर आये. जहां प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी व सचिव अंजू गुप्ता ने कुलपति को फूल व शॉल देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय ने अपनी बेहतर गतिविधि, संचालन व अथक परिश्रम से नैक से बी ग्रेड की मान्यता प्राप्त की है. यह इस महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीएस कॉलेज सीमित संसाधनों में भी क्षेत्र में शिक्षा का बेहतर ज्योत जला रहा है.

ये रहे मौजूद

मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नवल किशोर प्रसाद, प्रो शत्रुघन्न मेहता, प्रो संजीत कुमार, रंजीत कुमार, हरिप्रसाद सिंह, योगेश्वर महतो, अमरेश कुमार पांडेय, ज्योति कुमारी, चंदा कुमारी व चंदन कुमार समेत महाविद्यालय के कई कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-campus-recruitment-in-iti-on-may-30/">धनबाद:

आईटीआई में कैंपस रिक्रूटमेंट 30 मई को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही