Search

 
 
 

लातेहार : डेंगू को लेकर सतर्कता, दवा का किया गया छिड़काव समेत 2 खबरें

 
Latehar:  झारखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लातेहार नगर पंचायत सक्रिय हो गया है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों के नालियों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों में फांगिग व लार्वा स्प्रे किया जा रहा है. ताकि मच्छरों के प्रकोप को कम किया जा सके. ईओ रंजन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की. उन्होंने अपने घर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव नहीं होने देने एवं साफ सफाई रखने की अपील की. रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने को कहा. राजीव रंजन ने कहा कि नगर पंचायत अपनी ओर से सतत प्रयास कर रहा है, लेकिन आम लोगों को भी अपनी भागीदारी निभानी होगी, तभी इस कार्य में सफलता मिलेगी. उन्होंने नगर को स्वच्छ व सुंदर रखने में नगर पंचायत की मदद करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-rape-accused-gets-seven-years-imprisonment/">गोड्डा

: दुष्कर्म के आरोपी को मिली सात वर्ष कैद की सजा
दूसरी खबर

डीवीसी ने फुटबॉल किट का किया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/kit-witrit-karate-mandya_585-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar:  दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने परियोजना क्षेत्र के गांवों के खिलाडि़यों में खेल कौशल, सामुदायिक जुड़ाव सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल किट का वितरण तुबेद खेल मैदान में किया. डीवीसी के कार्यकारी निदेशक जी मांडया ने किट का वितरण किया. मौके पर उन्होने कहा कि डीवीसी ने अपनी सीएसआर गतिविधि के तहत छह टीमों को फुटबॉल किट प्रायोजित की है. डीवीसी क्षेत्र के युवा प्रतिभा को सामने लाने एवं उनमें एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए किट का वितरण किया गया है. उन्होने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, नेवाड़ी मुखिया अमरेश उरांव, डीही पंचायत मुखिया संदीप उरांव, डीवीसी के माइनिंग डीजीएम मनीष कुमार व दीपक कुमार, माइनिंग मैनेजर शैलेंद्र कुमार, आईटी के एएम फैसल नवाज व सीएसआर के एम अमीत कुमार के अलावा तुबेद ग्राम प्रधान नरेश उरांव, विनोद सिंह, मनोज सिंह व रूपेश सिंह समेंत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-giridih-intercity-express-was-flagged-off-at-ranchi-station/">रांची

स्टेशन में रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही