Search

 
 
 

लातेहार : वैदिक हवन और सत्संग के साथ विहंगम योग कार्यक्रम का समापन

 
Latehar : जिले के बारियातू प्रखंड डुमरा गांव में आयोजित विहंगम योग का एक दिवसीय कार्यक्रम वैदिक हवन और सत्संग पाठ के साथ सम्पन्न हो गया. डुमरा ग्राम निवासी नरेश उरांव के आवासीय परिसर में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश उरांव ने बताया कि विहंगम योग ईश्वर प्राप्ति का सनातन वैदिक मार्ग है. इसके बराबर अभ्यास से मनुष्य चारों फलों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति करता है. संसार के सभी कार्यों को कुशलता पूर्वक कर अंत में मानव जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करता है. मौके पर सोमेश्वर टाना भगत ने बताया कि विहंगम योग के प्रचार-प्रसार से समाज में व्याप्त कुरीतियों का नाश होता है. मनुष्य अपने वास्तविक रूप से परिचित होकर ज्ञान के प्रकार के सम्यक दृष्टि का जागरण करते हैं. विहंगम योग चेतन साधना का एक पक्ष है, जो समस्त प्राकृतिक आधारों का त्याग कर आत्मिक आधार से परमात्मा की भक्ति का संदेश देता है. आयोजन में नरेश उरांव, राजेश उरांव, सरोज उरांव, अमृता उरांव, रेणु आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -टी-20">https://lagatar.in/t-20-australia-will-have-to-show-all-round-game-to-overcome-the-challenge-of-bangladesh/">टी-20

:  बांग्लादेश की चुनौती से पार पाने के लिए ऑलराउंड खेल दिखाना होगा आस्ट्रेलिया को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही