Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ग्रामीणों ने अंचल कर्मचारी पर 30 हजार घूस लेने का लगाया आरोप

Latehar:  गारू प्रखंड के घासीटोला पंचायत स्थित डोरम गांव के लोगों ने जमीन दाखिल खारिज करने के एवज में अंचल कर्मचारी पर 30 हजार रूपये घूस लेने का आरोप लगाया. ग्रामीणो ने कहा कि घूस लेने के दो साल बाद भी उनकी जमीन की दाखिल खारिज नहीं की गयी. इसे ले कर मंगलवार को डोरम गांव के जोगेश्वर सिंह, जीतू सिंह, राम पांडेय सिंह, मुनेश्वर सिंह व गणेश सिंह ने उपायुक्त को एक आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों की पुश्तैनी जमीन है और उनके दादा शिवराना और दूबराज के नाम से गांव मे 2 एकड़ 89 डिसमिल जमीन है. जब ऑनलाइन रसीद नहीं कटती थी तब उनक दादा के नाम से ही रसीद कटता था. लेकिन जब जमीन की ऑनलाइन रसीद कटने लगी तो अंचल के सरकारी दस्तावेजों में उनकी पुश्तैनी जमीन सोहर मांझी के नाम से अंकित हो गया है. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-now-sp-should-order-the-arrest-of-dahu-yadav-babulal/">मुख्यमंत्री

जी अब तो दाहू यादव की गिरफ्तारी का आदेश एसपी दीजिए : बाबूलाल

डीसी से कार्रवाई करने की मांग

ग्रामीणो ने बताया कि अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर से इस बात की जानकारी ली तो उसने बताया कि ऑनलाइन डाटा मे सोहर मांझी के नाम पर ही जमीन दिख रहा था. इसके बाद अंचल कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि जमीन की दुबारा दाखिल खारिज कराना पड़ेगा. जिसके लिए 30 हजार रूपया लगेगा. ग्रामीणों ने आवेदन मे आगे बताया कि अंचल कर्मचारी को रूपया दिये दो साल हो गये लेकिन अभी तक उनकी पुश्तैनी जमीन की दाखिल खारिज नहीं हो पायी है. ग्रामीणों ने उपायुक्त भोर सिंह यादव से जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें :अनूप">https://lagatar.in/anoop-das-murder-case-disclosed-by-ranchi-police-three-accused-arrested/">अनूप

दास हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही