Search

 
 
 

लातेहारः ग्रामीणों का ऐलान- बिना ग्रामसभा की सहमति के कंपनी को गांव में घुसने नहीं देंगे

ग्रामीणों ने कहा कि बिना ग्रामसभा की सहमति के किसी भी कंपनी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. बैठक में विभिन्नक गांवों से आए लोगों ने कंपनी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया.
 

Latehar : लातेहार  जिले के बालूमाथ प्रखंड के भैसादोन-मकईयाटांड़ स्थित दुर्गा मंदिर  में रविवार को पंचायत के ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यकक्षा ग्राम प्रधान विहारी यादव ने की. बैठक में बताया गया कि एनएलसी कंपनी की धांधू नार्थ कोल परियोजना में सेक्शन-9 के तहत भूमि की खरीदी-बिक्री व हस्तांतरण पर रोक है. इसके बावजूद ग्रामसभा की अनुमति के बिना ही परियोजना क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई कर रास्ता निर्माण कराया जा रहा है. इसे ग्रामीण कभी बरदास्त नहीं करेगें.


ग्रामीणों ने कहा कि बिना ग्रामसभा की सहमति के किसी भी कंपनी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. बैठक में विभिन्नक गांवों से आए लोगों ने कंपनी के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया. कहा कि लोकसभा व विधानसभा से भी बड़ा अधिकार ग्राम सभा का है.  इसकी अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही लातेहार डीसी को ज्ञापन सौंपेगा, जिसकी कॉपि राज्यपाल को भी भेजी जाएगी. ग्राम प्रधान विहारी यादव ने कहा कि ग्रामसभा की सहमति सर्वोपरि है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही