Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ग्रामीणों ने बरवाडीह–छिपाडोहर मुख्य सड़क जाम की, दो घंटे फंसी रही गाड़ियां

  • बरवाडीह–छिपाडोहर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कई महीनों से बंद
  • ग्रामीणों को हो रही परेशानी 
  • सड़क जाम होने के कारण दो घंटे तक फंसी रही गाड़ियां
  • सीओ के आश्वासन के बाद जाम हटा और परिचालन हुआ शुरू
Latehar :   बरवाडीह–छिपाडोहर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बंद है. जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसको लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आये हैं. माले के जिला सचिव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने  हुकामाड़ पुलिया के पास करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी संवेदक और अधिकारियों को जाम स्थल पर बुलाने का मांग कर रहे थे. इस दौरान जामस्थल के दोनों ओर वाहनों और राहगीरों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम की सूचना पर बरवाडीह सीओ मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. सीओ के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.

ज्ञापन सौंपने के बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

दरअसल ग्रामीणों ने 18 दिसंबर को बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेशमा रेखा मिंज को लातेहार डीसी के नाम का नाम का ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो वो सड़क जाम करने पर बाध्य होंगे. ज्ञापन देने के बाद भी अधिकारियों ने ना तो संवेदक पर किसी तरह की कोई कार्रवाई की और ना ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की.

सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, परिचालन हुआ सुचारू 

बरवाडीह सीओ मनोज कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद संवेदक मुमताज खान से बात की. संवेदक ने कहा कि सड़क में पानी का छिड़काव थोड़ी देर में शुरू होगा. वहीं एक सप्ताह बाद सड़का का कालीकरण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा. इसके बाद सीओ ने जिम्मेवारी लेते हुए जामकर्ताओं से आवेदन लिया. साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया. मौके पर सुरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, राजकिशोर यादव, बीरेंद्र उरांव, राजेश साव, सुरेंद्र भुइंया, नरेश सिंह, बालगिबिंग सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही