Search

 
 
 

लातेहार: ग्रामीणों ने की बैठक, हिंडाल्को कंपनी की नीतियों का किया विरोध

 
Latehar: चंदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकला पंचायत के तिरीपित बधार में गुरुवार को कोल ब्लॉक से प्रभावित रैयतों ने बैठक की. बैठक में अम्बाटांड, पंडुआ, हरैया, चकला, अरंडियाटांड़ और नवाटोली समेत विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान फूलदेव मुंडा ने की. बैठक का संचालन रामचंद्र साव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से चकला मुखिया रंजीता एक्का, पंसस तारा देवी, हरि कुमार भगत और पूर्व मुखिया विकास कुमार भगत मौजूद थे. बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने हिंडाल्को कंपनी के जन विरोधी नीतियों पर कड़ा एतराज जताया. ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी प्रभावित रैयतों को दरकिनार कर बिचौलियों को आगे लेकर चल रही है. जिसे ग्रामीण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
मुखिया रंजीता एक्का ने कहा कि कंपनी को पहले यहां के जनप्रतिनिधियों से मिलकर काम को आगे बढ़ाना चाहिए था. लेकिन कंपनी बिचौलियों के कहने पर चल रही है. जिसे रैयत कभी स्वीकार नहीं करेंगे. विकास कुमार भगत ने कहा कि कंपनी रैयतों से औने पौने दाम पर जमीन अधिग्रहण करना चाहती है, जबकि भू-माफ़िया को मनमाफिक दाम दे रही है. हरि कुमार भगत ने कहा कि चकला पंचायत के ग्रामीण किसी भी सूरत पर कंपनी के दोहरे चरित्र को बर्दाश्त नहीं करेंगे. कहा कि अब रैयत हिंडाल्को को कोल ब्लॉक के लिए अपनी जमीन नही देंगे और किसी रैयत को कंपनी को अपनी जमीन नहीं देने की बात कही गई. ग्राम प्रधान फुलदेव मुंडा ने कहा कि जमीन नहीं देना ग्रामीणों का निर्णय है. इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही