Search

 
 
 

लातेहार : ग्राम सभा के आयोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, कर्मचारियों को खदेड़ कर भगाया

 
Latehar : कोई भी कंपनी सीधे तौर पर किसी क्षेत्र में जमीन का अधिग्रहण नहीं कर सकती है. जमीन अधिग्रहण करने के लिए कंपनी वालों को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है. जमीन अधिग्रहण करने के लिए ग्रामीणों की सहमति ग्रामसभा के माध्यम से प्राप्त करने के बाद ही जमीन का अधिग्रहण किया जा सकता है. टीवीएनएल पावर प्लांट के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा कंपनी के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए लातेहार जिले के वनहरदी गांव में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया जाना था. इसके लिए भूमि उप समाहर्ता कार्यालय से ग्रामीणों तथा ग्राम प्रधान को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था कि शुक्रवार को ग्राम सभा किया जाना है. इसे भी पढ़ें- चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-before-planting-paddy-farmers-do-ashadhi-puja-this-is-the-belief/">चांडिल:

धान रोपनी से पहले किसान करते है आषाढ़ी पूजा, यह है मान्यता

ग्रामीणों के विरोध के काऱण भागे सभी कर्मचारी

जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो ग्रामीणों ने 1 दिन पूर्व ही गांव के समस्त ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया की शुक्रवार को होने वाले ग्राम सभा का विरोध करेंगे. ग्रामीणों ने अपने निर्णय के अनुसार वनहरदी ग्राम में ग्रामसभा करने पहुंचे. चंदवा अंचल के सीआई हल्का कर्मचारी वनहरदी गांव पहुंचे और टीवीएनएल पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए ग्रामसभा करने का प्रयास किया गया लेकिन ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध के कारण ही टीवीएनएल के कर्मचारी, अंचल कार्यालय कर्मचारी तथा सभी सरकारी कर्मचारी भाग खड़े हुए. ग्रामीणों ने उन्हें खदेड कर भगा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही