Search

 
 
 

लातेहारः चितरपुर कोल ब्लॉक के लिए ड्रोन सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्राम प्रधान मेसर्स उरांव की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में कोल ब्लॉक के लिए रश्मि ग्रुप की ओरिसा एलॉय स्टील लिमिटेड की ओस से किए जाने वाले ड्रोन सर्वे का जमकर विरोध किया गया.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के चितरपुर में कोल ब्लॉक निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया है. ग्राम प्रधान मेसर्स उरांव की अध्यक्षता में हुई ग्रामसभा में कोल ब्लॉक के लिए रश्मि ग्रुप की ओरिसा एलॉय स्टील लिमिटेड की ओस से किए जाने वाले ड्रोन सर्वे का जमकर विरोध किया गया. ग्रामसभा में चितरपुर कोल ब्लॉक सर्वेक्षण लिए लातेहार डीसी के अनुमति पत्र पर चर्चा की गई. ग्रामीणों का कहना था कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से कंपनी खनन व माइनिंग कार्य शुरू करना चाहती है.


ग्रामीणों ने एक स्वर से कंपनी का विरोध किया और ग्रामसभा के माध्यम से लातेहार डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया. कहा कि किसी भी कीमत पर खनन व माइनिंग कंपनी को कार्य करने नहीं देंगे. कंपनी ग्रामसभा की अनुमति लिये बगैर जिला प्रशासन के माध्यम से खनन कार्य 


ग्रामीणों का कहना था कि किसी भी कीमत पर वे विस्थापित होना नहीं चाहते हैं. यदि कंपनी जबरदस्ती जमीन कब्जा करना चाहेगी, तो विरोध किया जाएगा. बैठक में कंपनी को भगाना है, गांव को बचाना है नारा बुलंद किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी के खिलाफ आंदोलन को हर गांव, टोला, मोहल्ला तक पहुंचाया जाएगा. ग्रामसभा में नावाडीह ग्राम प्रधान बनारस उरांव, हनुक उरांव, रामप्रसाद उरांव, दाले उरांव, सोमा उरांव, बसन्ती देवी, नीरो देवी, गेरवा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही