Search

लातेहार : सर्वेक्षण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध समेत 3 खबरें

Latehar: चंदवा प्रखंड के माल्हन पंचायत के कई गांवों ने सर्वेक्षण कार्य का विरोध किया है. ग्राम प्रधान चामू पाहन की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई. ग्रामीणों ने कहा कि सर्वेक्षण से यहां के रीति-रिवाज, रहन-सहन, खान पान प्रभावित होने की आशंका है. माल्हन पंचायत के गांव देवनदिया, मरमर, सेकलेतरी, केकराही और पुतरी टोला के लोगों ने पिछले दिनों गांव में हो रहे थ्री डी सेसमिक सर्वेक्षण कार्य को सही नहीं बताया. उनका मानना है कि भविष्य में अनहोनी की आशंका हो सकती है. सीएमपीडीआई के द्वारा थ्री डी सर्वेक्षण कार्य करवाये जा रहा रहे थे जिसे बंद करवा दिया गया था. इसे भी पढ़ें :सीटों">https://lagatar.in/cpi-state-council-meeting-on-june-16-in-ramgarh-for-the-selection-of-seats/">सीटों

के चयन के लिए रामगढ़ में 16 जून को भाकपा राज्य परिषद की बैठक

पदाधिकारियों की बात नहीं मान रहे ग्रामीण

सर्वेक्षण कार्य के बंद होने के बाद प्रखंड विकास पदादिकारी विजय कुमार और सीएमपीडीआई के प्रबंधक गांव के ग्राम सभा में उपस्थित हुए. लेकिन ग्रामीणों उनकी एक न चलने दी. और काम नहीं होने देने की बात कही. इसके उपरांत कुछ गांव के कुछ लोगों पर 107 की धारा लगा दी गई और उनको एसडीओ लातेहार के समक्ष उपस्थित होना पड़ा था. सर्वेक्षण का ग्रामीण एक स्वर में विरोध कर रहे हैं. दूसरी खबर

सरकारी अनुदान का लाभ लें किसान: प्रियंका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/aaa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित लैंपस लिमिटेड कार्यालय में जिप सदस्य प्रियंका कुमारी व बीडीओ राजश्री बाखला ने धान बीज वितरण कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव व कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो जुबैर की उपस्थिति थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने बताया कि धान बीज वितरण केन्द्र में धान के बीज पर 50% प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे ज्यादातर किसानों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dgms-mines-safety-caught-many-problems-3-news-including-closure-of-raging-in-sikni/">लातेहार

: डीजीएमएस माइंस सेफ्टी ने पकड़ी कई गड़बड़ियां, सिकनी में रेजिंग बंद समेत 3 खबरें

मौके पर ये रहे मौजूद

जिप सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा की बालूमाथ प्रखंड के सभी किसान इस बीज वितरण केन्द्र से सब्सिडी में धान ले कर सरकार के योजना का लाभ ले. तभी सरकार की योजना सफ़ल हो पायेगी. अध्यक्षता बालूमाथ लैम्पस अध्यक्ष जीतू उरांव ने की. मौके पर सचिव अशोक कुमार, बीटीएम परमानंद, कृषक मित्र बीरबल प्रजापति, सुरेश उराँव, उमेश प्रजापति, सैनुल अंसारी, राजेश उरांव, सुरेश गंझु, परमेश्वर महतो, रंगलाल यादव, प्रयाग साव समेत दर्जनों किसान मौजूद थे. तीसरी खबर

ट्रक ने खड़ी कार को ठोक दिया, कार क्षतिग्रस्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cccc-15.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Latehar: शहर के बाइपास चौक मे एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के सामने खड़ी कार में टक्कर मार दी. इतना ही नहीं ट्रक उस कार को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. दुर्घटना में कार का अगला व पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार बाइपास रोड में रांची की ओर से एक नयी मिक्सर मशीन ट्रक (जेएच-05टीसी 2550) मेदिनीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइपास चौक मे एचडीएफसी बैंक के सामने विक्रम साह के आवासीय परिसर के सामने उनकी कार (जेएच 01 इइ- 6146) खड़ी थी. उक्त ट्रक ने खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया. इस दौरान ट्रैफिक पोस्ट का एक खंभा चपेट में आ गया. इस दुर्घटना मे कार का अगला व पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ट्रक का ड्राइवर नशे में था

बताया जाता है कि उक्त ट्रक का चालक नशे में धुत था. गनीमत यह था कि उक्त ट्रक के आगे एक और ट्रक थी, नहीं तो नशे में धुत चालक सड़क के किनारे राहगीरों को अपनी चपेट में ले सकता था. दुर्घटना के बाद बाइपास चौक में जाम की स्थिति हो गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाया. पुलिस ने उक्त मिक्चर मशीन ट्रक को कब्जे में ले लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//