Search

 
 
 

लातेहार : मनरेगा योजना में रोजगार नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 
Latehar : मनरेगा योजना में ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिलने पर गारू प्रखंड मुख्यालय में संयुक्त ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिला परिषद सदस्य (बरवाडीह, पूर्वी) कन्हाई सिंह ने किया. इससे पहले ग्रामीण प्रखंड के अरमू मोड़ से अपने हाथों में तख्तियां ले कर एक रैली निकाली. रैली प्रखंड कार्यालय पहुंची. जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि मनरेगा की योजना जिले में पूरी तरह फेल हो चुकी है. उन्होने कहा कि एक तो मनरेगा के तहत रोजगार नहीं मिल रहे हैं और अगर मिल भी रहा है तो मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा योजना का शुभारंभ क्षेत्र से मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए किया गया था, लेकिन अब मनरेगा बिचौलियों की हत्थे चढ़ गयी है. इस कारण ग्रामीणों को मनरेगा से काम नही मिल पा रहा है और मजदूर यहां से पलायन करने को विवश है. उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन मनरेगा में मजदूरी नहीं बढ़ रही है. बाद में अंचलाधिकारी शंभू राम को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मनरेगा में 15 दिनों के अंदर मजदूरी भुगतान, मनरेगा की योजना में भ्रष्टाचार एवं बिचौलियागिरी बंद करने, न्यूनतम दैनिक मजदूरी छह सौ रूपये करने, सुखाड़ को ले कर 150 दिन रोजगार की गारंटी देने की मांग की गयी है. मौके पर गारू जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, प्रखंड 20 सूत्री कमरूद्दीन खलीफा, सदस्य पवन कश्यप, अशोक पासवान व युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विमल कुजूर उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-stop-the-work-of-outsourced-company-in-protest-against-dumping-of-ob/">धनबाद

: ओबी डंप करने के विरोध में ग्रामीणों ने आउटसोर्स कंपनी का काम ठप किया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही