Search

 
 
 

लातेहार : लिप्टस का पेड़ काट रहे थे तो ग्रामीणों ने किया विरोध

 
मामले की जांच कराई जा रही, होगी कार्रवाई : डीएफओ Latehar: सदर थाना क्षेत्र के डेमू गांव के सेमरी टोला मे बुधवार को अवैध रूप से लिप्टस का पेड़ काटा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गये और पेड़ काटने का विरोध किया. इसकी जानकारी मिलने पर जिप सदस्य विनोद उरांव मौके पर पहुचे और पेड काट रहे लोगों से वन विभाग द्वारा पेड काटने की लिखित जानकारी मांगी. जिस पर पेड काटने वालों ने किसी प्रकार का कोई कागजात नही दिखा सके. इसके बाद ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार को दी. सूचना मिलने पर डीएफओ रौशन कुमार ने वन कर्मियों को घटना स्थल भेज कर मामले की जांच करायी. जांच में बिना कागजात के ही अवैध रूप से पेड काटने की पुष्टि हुई. इस संबंध मे डीएफओ ने बताया कि ग्रामीणो को यह जानने का अधिकार है कि पेड काटने के लिए लिखित आदेश मिला है या नही. उन्होंने कहा कि जंगल बचाने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है. मामले की जांच करायी जा रही है. ग्रामीणो द्वारा दिये गये साक्ष्य के आधार पर इस मामले मे शामिल लोगों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-आर्किटेक्ट">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-architect-vinod-called-for-questioning-on-february-15/">आर्किटेक्ट

विनोद को ईडी ने भेजा समन, 15 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही