Search

 
 
 

लातेहार: 11 घंटे के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम, धूलकण से हैं परेशान

 
Latehar: सदर प्रखंड के तुबेद गांव में डीवीसी द्वारा संचालित कोल माइंस से कोयला परिवहन के दौरान उड़ते धूलकण से परेशान ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने लातेहार-नवादा सड़क को जाम कर दिया था. हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल पवैया, बीडीओ अमित कुमार एवं मां अम्बे ट्रांसपोर्ट के कर्मी बलराम पांडेय के आश्वासन के बाद 11 घंटे बाद सोमवार की रात 12 बजे जाम हटा. जमाकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र से उच्च विद्यालय मुरुप व अन्य शिक्षण संस्थान आने जाने के लिए फिलहाल बच्चों को गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की. इसके अलावा तासु पंचायत क्षेत्र में हाईस्कूल निर्माण कराने, कोयला परिवहन से उड़ते धूलकण से बचाव के लिए पानी का नियमित छिड़काव, हॉस्पिटल की व्यवस्था, उड़ते धूलकण से नुकसान फसल की उचित मुआवजा जैसे मांग पर सहमति बनने के बाद जाम को हटाया गया. जमाकर्ताओं ने कहा कि हमलोगों की जो मांग थी, उस पर कंपनी द्वारा सहमति दी गई है. उसके बाद भी कार्य नहीं की जाएगी तो फिर से आंदोलन किया जाएगा. इधर, सड़क जाम के कारण हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई. माइंस से कोयला का परिवहन भी ठप रहा. इसे भी पढ़ें - गोधरा">https://lagatar.in/film-the-sabarmati-report-made-on-godhra-incident-is-tax-free-in-madhya-pradesh/">गोधरा

कांड को लेकर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही