Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ग्रामीणों ने दिखायी तत्परता, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Latehar: होली के दिन सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा ग्राम के खैराटोली मोड़ के समीप दो दुर्घटनायें हुई. इन दुर्घटनाओं में पांच युवक घायल हो गये. पहली दुर्घटना में एक बाइक में सवार नशे में धुत दो युवक असंतुलित हो कर एक गड्डे में गिर गये. उनकी पहचान अनिल भगत (चटीटांड, बालू) व मनीष भगत (कैमा, विश्रामपुर) के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना 108 पर दी. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से उन दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि दोनों युवक खैराटोली में अपने रिश्तेदार के यहां आये थे. गांव घुमने के क्रम में खैराटोली मोड़ के पास बाइक सवार असंतुलित हो गया और बाइक एक गड्ढे में जा गिरा. इस घटना के कुछ ही देर बाद नशे में धुत तीन युवकों की मोटरसाइकिल अंसतुलित हो गयी और खेतों में जा गिरी. इस दुर्घटना में तीनो युवकों को चोंटे आयी. उन्हे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-for-speeding-up-coal-loading-doubling-of-railway-line-till-power-plants-will-speed-up/">धनबाद

: कोयला लोडिंग में तेजी के लिए बिजली प्लांटों तक रेललाइन के दोहरीकरण में आएगी तेजी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही