Search

 
 
 

लातेहार : पथ निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम बंद कराया

 
निर्माण कार्यस्थल पर पहुंचे जिप सदस्य विनोद उरांव Latehar  :  सदर प्रखंड के पंचायत पोचरा ग्राम ललगड़ी से बिचलीदाग पोही तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पथ निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने पथ निर्माण में अनियमितता बरतने आरोप लगाते हुए काम बंद करवा दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पथ निर्माण कार्य में सुधार नहीं होता है, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा. इधर पथ निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव और मुखिया रामजीत सिंह योजनास्थल पर पहुंचे. जिप सदस्य ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया किस्म का मेटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही बिना ढलाई किये ही ह्यूम पाइप लगाया जा रहा है. विनोद उरांव ने बताया कि बनाये जा रहे गार्डवाल में अलग-अलग साइज का पत्थर लगा दिया जा रहा है. योजना स्थल पर कई मजदूरों ने कम मजदूरी देने की शिकायत भी की है. ग्रामीणों ने कई बाद विरोध किया. लेकिन संवेदक ने कार्य में सुधार नहीं लाया. कहा कि मजदूरों को कम मजदूरी देने की शिकायत पर उन्होंने श्रम अधीक्षक से की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही