Search

लातेहार : ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, पूर्व की तरह सड़क चालू करवाने की मांग

Barwadih, Latehar:  बरवाडीह प्रखंड के खुरा, मोरवाई और बरवाडीह पंचायत के लोगों ने रेलवे के अधिकारी से पूर्व की तरह सड़क चालू करवाने की मांग की है. मोरवाई और खुरा पंचायत के दो दर्जनों से अधिक गांवों को जोड़ने वाली वर्षो पुरानी सड़क को पूर्व की तरह चालू रखने की मांग है. इसे लेकर मंगलवार को आईओडब्ल्यू ऑफिसर विवेकानंद बासु को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में बताया गया है कि अंडर पास का निर्माण होने के बाद रेलवे के द्वारा पुराने रास्ते को बंद किया जा रहा है, जबकि रेल के अधिकारियों द्वारा पूर्व में भी मौखिक रूप से ग्रामीणों को उस मार्ग को चालू रखने को लेकर आश्वासन दिया था. पुराने मार्ग को बंद होने से कई पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मौके पर उप प्रमुख बीरेंद्र जयसवाल, मुखिया जीतेद्र सिंह, बबन सिंह, संतोष चंद्रा, सावन कुमार, गौतम पांडे, सुनील सोनी, श्रवण सोनी, दीपू पासवान, यश पासवान, रितेश पासवान, रीशू चन्द्रवशी, भीम पासवान, सूरज मेहरा समेत लोग मौजूद थे. इधर आईओडब्ल्यू इंचार्ज विवेकानंद बासु ने ग्रामीणों की मांग पर उचित कार्रवाई करने को लेकर आश्सान दिया. उन्होंने अविलंब दूरभाष पर वरीय अधिकारियों से वार्ता कर इस मार्ग को चालू रखने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें-स्क्रूटनी">https://lagatar.in/after-scrutiny-96-candidates-are-in-the-fray-in-the-sixth-phase-nomination-of-22-candidates-canceled/">स्क्रूटनी

के बाद छठे चरण में 96 प्रत्याशी मैदान में, 22 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//