Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जंगल की घेराबंदी करने के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण, शनिवार को होगा वन विभाग का घेराव

ज्ञापन लेने से किया इंकार तो मुख्य द्वार पर चिपकाया

Barwadih (Latehar) : छिपादोहर पंचायत के मतनाग गांव के परहिया लोटा में बुधवार को ग्राम प्रधान मधेश्वरी सिंह की  अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. इसका नेतृत्व पूर्वी जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के द्वारा बिना ग्रामसभा किए हमारे जंगल के चारों ओर ट्रेंच काट कर तार से घेराबंदी की जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि यह जंगल हमारे पुरखों की है और तब से इस जंगल का देखभाल हम लोग करते आ रहे हैं. वन विभाग मनमानी कर अब घेराबंदी रहा है. बैठक में वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना वन विभाग कोई भी अपना गतिविधि नहीं कर सकती है. जंगल की घेराबंदी नहीं होनी चाहिए. इसको रोकने के लिए हम सभी को एक होना होगा और विभाग से लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने कहा कि अगर आप लोग एक जुट होकर आगे आयेंगे तो हम वन विभाग की लाठी खाने के लिए तैयार हैं. पर घेराबंदी नहीं होने देंगे. बैठक में ग्रामीणों ने आगामी 15 जून को बेतला वन विभाग कार्यालय का घेराव का निर्णय लिया. मौके पर वनाधिकार समिति के अध्यक्ष रामजनम सिंह, छठू सिंह, धर्मेद यादव, सुरेंद्र परहिया, संगीता देवी, रूबी देवी, शकूंति देवी, सुनैना देवी, ननखू परहिया, केशर परहिया, सूरजदेव परहिया, भोला यादव, राजेंद्र यादव समेत काफी संख्या में महिला व रुष व ग्रामीण मौजूद थे.

घेराव की लिखित सूचना

बैठक के बाद जब ग्रामीण 15 जून को बेतला वन विभाग कार्यालय का किये जाने वाले घेराव की लिखित सूचना देने बेतला वन विभाग कार्यालय पहुंचे तो वन विभाग के अधिकारियों ने लिखित सूचना पत्र लेने से इंकार कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने लिखित पत्र को वन विभाग कार्यालय के गेट पर चिपका कर वापस आ गये. ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग के अधिकारों द्वारा लिखित सूचना पत्र लेने से इंकार कर देने से आंदोलन रुकने वाला नही है बल्कि और भी उग्र होगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-by-encroaching-on-the-river-stone-mine-operators-filled-the-river-and-installed-a-crusher-plant-letter-to-dc/">पलामू

: नदी पर अतिक्रमण, पत्थर माइंस संचालकों ने नदी भरकर लगा दिया क्रशर प्लांट, डीसी को पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही