Search

 
 
 

लातेहार : ग्रेफाइट माइंस के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, कहा- गांव के अस्तित्व पर खतरा

 
Latehar: मनिका प्रखंड के बरवैया कला पंचायत में ग्राम प्रधान प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में बेतला में ग्रेफाइट माइंस से ग्रामीणो को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रेफाइट माइंस से पूरे गांव का अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. अगर माइंस को सरकार जल्द बंद नही कराती है तो वे अपने भविष्य की खातिर सड़क पर भी उतरेंगे. माइंस की गहराई अधिक होने से गांव का जलस्तर नीचे जा रहा है. आये दिन ग्रेफाइट पत्थर को निकालने के लिए ब्लास्टिंग कराई जाती है. इससे नजदीक के लोगों का घर कमजोर होता जा रहा है. पत्थर के टुकड़े उड़ने के कारण गांववालो की जान माल की हमेशा क्षति होने का खतरा रहता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-secretary-of-salute-tiranga-dr-ak-lal-in-charge-of-odisha-ravi-shankar-tiwari-made-national-premium-member/">जमशेदपुर

: सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एके लाल को ओडिशा का प्रभार, रविशंकर तिवारी बनाए गए राष्ट्रीय प्रीमियम सदस्य

माइंस संचालक ग्रामीणों की नहीं सुनते

ग्रामीणों ने कहा कि माइंस के महज दो सौ मीटर के लगभग स्कूल खुली रहती है. पास मे आंगनबाड़ी चलती है. माइंस में हमेशा ब्लास्टिंग होने से गर्भवती महिलाओं पर भी इसका असर पड़ता है. माइंस संचालक गांववालों की कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं. प्रावधान के मुताबिक कई प्रकार की सुविधा माइंस प्रबंधन के द्वारा मुहैया कराया जाता है. बेतला मे खुले ग्रेफाइट माइंस के मालिक के उपर सरकार का कोई भी नियम लागू होता नही दिख रहा. मौके पर पिंकी देवी, मंटू प्रसाद, कुणाल सिंह विनय प्रसाद, राजेश्वर सिंह, विशनुजय कुमार, रामवृक्ष ठाकुर अखिलेश्वर दुबे, राजेंद्र प्रसाद, रविन्द्र कुमार, सतीश उरांव, चंदन प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-agriculture-minister-badal-patralekh-will-inaugurate-shravani-fair-on-3rd-preparations-complete/">देवघर

: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख 3 को करेंगे श्रावणी मेले का उद्घाटन, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही