Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मेडिकल लेबोरेटरी एसोसिएशन मीटिंग में विनय कुमार सिंह ने लिया हिस्सा समेत 2 खबरें

Latehar:  ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का दो दिवसीय सीईसी एंड स्टेट सेक्रेटरी मीटिंग पटना के होटल पाटलिपुत्र कांटिनेंटल में आयोजित में किया गया. इस बैठक में झारखंड के कुल सात सदस्यों ने भाग लिया. इनमें लातेहार ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह भी शामिल थे. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक में एआइएमएलटीए के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष सिंह, राज्य सचिव राजीव रंजन, कमलेश कुमार व मंटू कुमार नाग शामिल हुए. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी ने किया. उन्होंने कहा कि नई कार्यकारणी की मंजूरी दी जायेगी. इसक अलावा संगठन की मजबूती व टेक्नोलॉजिस्ट के कल्याण के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जायेगी. पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक टेक्नोलॉजिस्ट के लिए नयी उर्जा व स्फूर्ति का संचार करेगी. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/congressmen-celebrated-the-victory-in-karnataka-read-three-important-news-of-chandwa-together/">कर्नाटक

में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न समेत चंदवा की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ
दूसरी खबर

ढाई साल का बच्चा झुलसा, स्थिति गंभीर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-13.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Chandwa : ढाई वर्ष का बच्चा माड़ से झुलस गया. मिली जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर छोटू मांझी का ढाई साल का बच्चा खेलते हुए मड़ई के अंदर चला गया. वहां वह माड़ के बर्तन में घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया. बच्चे को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दूसरे जगह रेफर कर दिया. बताया गया कि छोटू मांझी अपने परिवार के साथ रोजी रोटी की जुगाड़ में चंदवा के माल्हन गांव के भट्ठे में काम करने आया था. बता दें कि इसी भट्ठे में पिछले गुरुवार की देर रात हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मौत की नींद सुला दिया था. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-recovered-dead-body-sensation-in-the-area/">तांतनगर

: पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया, क्षेत्र में सनसनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही