Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किये गये विनय सिंह

Latehar: ब्लड बैंक, लातेहार के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है. बिहार के पटना में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के सीईसी एवं राज्य सेक्रेटरी सम्मेलन में विनय कुमार सिंह को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. एमाल्टा के रामाशीष सिंह, राजीव रंजन, कमलेश कुमार, मंटू नाग, नवीन कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, जगन्नाथ महतो, अनुज कुमार झा, राणा चंदन सिंह, राघव कुमार समेत प्रदेश के कई लैब टेक्निशियन ने विनय सिंह को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-carmels-ankita-and-dinobilis-figure-in-icse-10th-district-topper-with-98-8-marks/">धनबाद

: आईसीएसई 10वीं में कार्मेल की अंकिता व डिनोबिली की आकृति 98.8% अंक के साथजिला टॉपर

कोरोना काल में विनय सिंह ने बेहतरीन काम किया था

बता दें कोरोना काल में विनय कुमार सिंह ने फ्रंट लाइन वारियर बन कर कार्य किया था. इस दौरान वे खुद कोरोना पॉजिटिव हो गये थे और रांची में तकरीबन एक माह के इलाज के बाद स्वस्थ्य हुए थे. आज भी विनय कुमार सिंह ब्लड बैंक लातेहार में अपनी उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं. जब भी लोगों को रक्त की जरूरत होती है वे उसे उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं. अगर ब्लड बैंक में उस समूह का रक्त नहीं हो तो लोगों को मोटिवेट कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं और रक्त उपलब्ध कराते हैं. विनय सिंह को सम्मान मिलने पर वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक श्याम अग्रवाल, अध्यक्ष अनुरोध बाग, सचिव विकासकांत पाठक समेंत धर्मेन्द्र जायसवाल ने भी बधाई दी है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-government-is-engaged-in-closing-the-public-welfare-schemes-of-the-center-lebaya-laguri/">चाईबासा

: केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी है झारखंड सरकार – लेबया लागुरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही