Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : विपुल कुमार गुप्ता बने सहायक लोक अभियोजक

Latehar: शहर के मेन रोड निवासी गिरजा प्रसाद गुप्ता के प्रपौत्र व मुरली गुप्ता के पुत्र विपुल कुमार गुप्ता सहायक लोक अभियोजक बनाये गये हैं. उनकी पदस्थापना लातेहार में ही हुई है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण किये विपुल कुमार गुप्ता प्रारंभ से ही मेधावी छात्रों में रहे हैं. उन्होंने न्यायिक सेवा में भी सफलता हासिल की थी, लेकिन वे अंतिम रूप से चयनित नहीं हो पाए थे. विपुल कुमार गुप्ता विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बनारस एवं प्रयागराज में रहकर कर रहे थे. उनके गृह शहर में ही गजटेड ऑफिसर बनने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. इसे भी पढ़ें :साइबर">https://lagatar.in/report-immediately-on-1930-if-you-are-a-victim-of-cyber-fraud%e0%a4%b0/">साइबर

ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें 1930 पर रिपोर्ट

मिल रही बधाई

विपुल कुमार गुप्ता को कई लोगों ने बधाई दिया है. उनके सहपाठी रहे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) बोकारो के प्रबंधक विकास कुमार उर्फ विक्की, जिला मलेरिया विभाग में कार्यरत विनय कुमार बादल, प्रदीप पाठक, समाजसेवी नीरज नाथ गुप्ता, दीप नारायण गुप्ता, उमेश नाथ गुप्ता, शंभू गुप्ता, होटल दी कार्निवल के संचालक राजू रंजन प्रसाद, विजय प्रसाद गुप्ता व गजेंद्र प्रसाद आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-a-wild-elephant-attacked-a-teacher-going-to-school-with-her-husband-on-a-bike/">बहरागोड़ा

 : पति संग बाइक से विद्यालय जा रही शिक्षिका पर जंगली हाथी ने किया हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही