Latehar: लातेहार में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा फोर लेन बाइपास सड़क का निर्माण कार्य उदयपूरा से डुडंगी ग्राम तक कराया जायेगा. इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. स्थानीय रैयत वीरेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि इस बाइपास सड़क निर्माण में रैयती जमीन का मुआवजा एनएचएआई के द्वारा दिया जा रहा है, लेकिन बंदोबस्त जमीन में कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने डीसी को ज्ञापन देकर कहा कि वैसे लोग जो 70 सालों से बंदोबस्त जमीन में रह रहे हैं, और अगर उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है तो उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे दर्जनों भू-स्वामी हैं जो बंदोबस्त जमीन में रह रहे हैं और काफी गरीब हैं. वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि डीसी ने इस पर विचार कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-timing-of-educational-institutions-should-be-changed-in-view-of-the-scorching-heat-ramhari-gop/">चाईबासा
: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों का समय बदला जाए – रामहरि गोप [wpse_comments_template]
: भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों का समय बदला जाए – रामहरि गोप [wpse_comments_template]