Search

 
 
 

लातेहार : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के विशाल बने 10वीं में जिला टॉपर

 
Latehar: सोमवार को सीबीएसई ने 10 वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है. 10 वीं की जारी रिजल्ट में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के विशाल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक ला कर जिला टॉप किया है. जबकि लमन कुमार महली ने 95 प्रतिशत अंक ला कर दूसरा, सक्षम कुमार ने 94.4 प्रतिशत अंक ला कर तीसरा, शास्वत आनंद व जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार के विवेक कुमार ने 94 प्रतिशत अंक ला कर चौथा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के सतीष भोक्ता ने 93.6 अंक ला कर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है. जबकि 12 वीं की कला संकाय जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार के सनीज उरांव ने 93.8 प्रतिशत अंक ला कर जिला टॉपर बने हैं. जबकि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के आर्यन कुमार ने 92.8 प्रतिशत ला कर जिले में दूसरा व पीयूष कुमार ने 91.2 प्रतिशत लाकर तीसरा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के निधि कुमारी ने 89.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है. 12 वीं विज्ञान संकाय में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के आर्यन कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंक ला कर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के ही पीयूष कुमार ने 91.2 अंक ला कर दूसरा व केंद्रीय विद्यालय की सामिया परवीन ने 87 प्रतिशत अंक ला कर जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/6-candidates-including-pradeep-yadav-of-congress-filed-nomination-from-godda/">गोड्डा

से कांग्रेस के प्रदीप यादव समेत 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही