Search

 
 
 

लातेहार : 17 लाख रूपये में हुई विवेकानंद पार्क की बंदोबस्ती

 
सुधांशु दुबे ने लगायी सबसे ज्यादा बोली Latehar: अगले तीन सालों के लिए शहर के चंदनडीह मुहल्ले मे स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क की बंदोबस्ती बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई. शहर के सुधांशु दुबे, पिता- राकेश कुमार दुबे ने 17 लाख 21 हजार रूपये की सर्वोच्च बोली लगा कर पार्क की बंदोबस्ती अपने नाम की. बता दें कि पिछले बार मात्र तीन लाख 31 हजार 330 रूपये में तीन साल के लिए पार्क की नीलामी की गयी थी. पार्क की बंदोबस्ती के लिए न्यूनतम डाक 3,81,030 रूपये निर्धारित की गयी थी. स्वामी विवेकानंद पार्क की नीलामी में कुल नौ लोगों ने भाग लिया. इनमें सुधांशु दुबे के अलावा अमरजीत सिंह, रविकांत पासवान, अमन राज, संतोष पांडेय, प्रदीप मांझी, जयराम कपूर, आलोक कुमार सिंह व उमेश टोप्पो शामिल थे. इसे भी पढ़ें-जमीन">https://lagatar.in/job-in-exchange-for-land-case-rabri-and-misa-get-bail-from-ed-court/">जमीन

के बदले नौकरी मामला, राबड़ी और मीसा को ED कोर्ट से मिली जमानत

स्वच्छ तरीके से हुई नीलामी : नगर प्रशासक

इसके अलावा सुधांशु दुबे ने कौशल विकास केंद्र सह सामुदायिक शौचालय की बंदोबस्ती भी दो लाख 51 हजार रूपये की सर्वोच्च बोली लगा कर अपने नाम की. इसकी न्यूतनम डाक 1,26,770 रूपये निर्धारित थी. कौशल विकास केंद्र की नीलामी में सुधांशु दुबे के अलावा सात लोग शामिल थे. इनमें रविकांत पासवान, अमन राज, संतोष पांडेय, प्रदीप मांझी, जयराम कपूर व आलोक कुमार सिंह का नाम शामिल है. नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस बंदोबस्ती में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी. नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि प्रावधानों के अनुसार स्वच्छ तरीके से नीलामी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-did-not-get-permission-from-high-court-to-attend-the-budget-session-petition-rejected/">हेमंत

सोरेन को हाईकोर्ट से नहीं मिली बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत, याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही