Search

 
 
 

लातेहार : चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

 
Latehar:  शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने गोद लिये गये बानपुर गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने किया. उन्होंने गांव के मतदाताओं को चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. शत प्रतिशत मतदान कर ही एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है. उन्होंने बिना किसी लोभ व भय के मतदान करने की अपील की. नवल किशोर प्रसाद ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक व युवतियों से मतदाता सूची में अपना नाम निबंधित कराने की अपील की. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बानपुर गांव में डोर टू डोर जा कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने खेतों में काम कर रहे मजदूर एवं बकरियां चरा रही महिलाओं को भी वोट के महत्व की जानकारी दी और आगामी लोकसभा चुनाव मे वोट करने की अपील की. मौके पर स्वयंसेवक मैहर आरा, प्रतिमा कुमारी, मानसी कुमारी, खुशी कुमारी, संध्या कुमारी, खुशबू कुमारी व प्रतिमा कुमारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-existence-of-jagraha-dam-is-in-danger/">चंदवा

: खतरे में है जगराहा डैम का अस्तित्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही