Search

 
 
 

लातेहार : मतदाता जागरूकता रथ रवाना, 15 सितंबर तक आधार से लिंक करने की अपील

 
Latehar  :  निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से लिंक किया जा रहा है और यह कार्य एक अगस्त से जारी है. निर्वाचन नियमावली में सुधार के बाद मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु चार तिथि निर्धारित की गयी है. इन कार्यक्रमों से सभी मतदाताओं एवं योग्य नागरिकों को अवगत कराने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भोर सिंह यादव ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया गया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों लोगों को जागरूक करेगा. उपायुक्त ने अपने मतदाता पहचान पत्र को आगामी 15 सितंबर तक आधार से लिंक कर लेने की अपील की है. उन्होंने बताया कि यह कार्य बीएलओ या वोटर हेल्पलाइन एप्प की मदद से स्वयं भी किया जा सकता है. मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग व नजारत उप समाहर्ता शिवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-give-ten-crores-to-ankitas-family-hazaribaghs-peace-on-fast-unto-death/">दुमका

: अंकिता के परिजनों को दस करोड़ दो, आमरण अनशन पर हजारीबाग का अमन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही