Search

 
 
 

लातेहार : नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चलाया गया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

 
Latehar : नगर पंचायत लातेहार में गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व नगर प्रशासक राजीव रंजन ने किया. सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों के लिए ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया. नगर प्रशासक ने मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया की मूलभूत जानकारियां दी. उन्होंने वीएएफ की भी जानकारी दी गयी. श्री रंजन ने कर्मचारियों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने एवं चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि मतदाता सेवा पोर्टल या अपले मोबाइल फोन में वोटर हेल्प लाइन की मदद से वे मतदाता सूची में अपने नाम व मतदान केंद्र की जानकारी ले सकते हैं. चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, डॉ. आंनद कुमार दांगी, कनीय अभियंता संदीप कुमार, संजीव कुमार, राजू प्रसाद, रंधीर कपूर व एसएसपीएल के नोडल आदित्य समेत नगर पंचायत के कई पदाधिकारी व सफाई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली">https://lagatar.in/sandeshkhali-violence-main-accused-shahjahan-produced-in-basirhat-court-sent-to-police-custody-for-10-days/">संदेशखाली

हिंसा : मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की बशीरहाट कोर्ट में पेशी, 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही