Search

 
 
 

लातेहार : पहाड़ से पानी उतरने के बाद कई घरों के गिरे दीवार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुहल्ले का किया दौरा

 
Latehar :  बुधवार की शाम शहर के पहाड़पुरी व अमवाटीकर मुहल्ले में अचानक तपा पहाड़ से तेज गति से पानी उतरने के बाद कई लोगों के घरों के दीवार व चहारदिवारी गिर गये. कई लोगों के घरों में पानी घुस गया. मुहल्ले के आशीष राम, पिंटू राम, गौतम राम व करीमन भुइयां के घरों को काफी क्षति पहुंचा है. भारतीय स्टेट बैंक के प्रशिक्षण भवन की चहारदिवारी भी गिर गयी. गुरूवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीडि़तों से मुलाकात की. उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने सरकारी प्रावधानों के अनुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की बात कही. उन्होंने नगर पंचायत के अभियंता से क्षतिपूर्ति का आंकलन करने एवं आवास योजना का लाभ पीडि़तों को देने का निर्देश दिया. मौके पर वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने भी हर संभव मदद करने की बात कही. इससे पहले बुधवार की शाम स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम व अंचल अधिकारी रूद्र प्रताप भी यहां पहुंच कर पीडि़तों के बीच चावल व अन्य सामाग्रियों का वितरण किया था. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-inflation-and-unemployment-spoiled-the-work-the-jewelery-market-is-making-a-mess/">साहिबगंज

: महंगाई और बेरोजगारी ने बिगाड़े काम, ज्वेलरी बाज़ार कर रहा त्राहिमाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही