Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरतने का आरोप, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Latehar :  सदर प्रखंड के डुंड़र्गी खुर्द के वार्ड नंबर 9  और 10 की सदस्य कबूतरी देवी व मीना देवी ने आंगनबाड़ी चयन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. इसको लेकर दोनों ने बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि आंगनबाड़ी सेविका के रूप में गलत अभ्यर्थी का चयन किया जा रहा है. इस कार्य में महिला पर्यवेक्षिका की भूमिका भी संदिग्ध है. उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी सेविका के चयन में वार्ड सदस्य या किसी भी जन प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया जा रहा है. सेविका के चयन में गांव में जाति की बहुलता को भी नजरअंदाज किया जा रहा है. वार्ड सदस्यों ने इस पर हस्तक्षेप कर मामले की जांच कराने एवं सही अभ्यर्थी का चयन करने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही