Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भीषण गर्मी से जल संकट गहराया, लोग परेशान

Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड के कई गांव के लोग इन दिनों भीषण पेजयल की समस्या से जूझ रहे हैं. प्रखंड के बभंडीहखूरा समेत कई इलाकों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. आम लोगों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी पानी की तलाश में भटक रहे हैं. बता दें कि भीषण गर्मी में नदी, तालाब व अन्य जल स्त्रोत सूख चुके हैं या फिर इनका जलस्तर काफी नीचे चला गया है. कोयल नदी तकरीबन सूख चुकी है. बभंडीह गांव में लगे चापाकल का पानी नीचे चला गया है. गांव में लगे सोलर जलमीनार पहले से ही खराब पड़े हैं. जिसकी जानकारी मुखिया व पंचायत सेवक को दी गयी है. बावजूद इसके उन्हें अबतक  ठीक नहीं किया गया. इधर, जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह ने लोगों को पानी उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय को दी. उन्होंने बीडीओ से फोन पर बात की और निर्देश दिया कि पेयजल स्वच्छता विभाग की एक टीम बना कर गांव में खराब चापाकल व सोलर जलमीनारों का सर्वे कराकर उन्हें जल्द ठीक किया जाये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-393.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pressure-ied-blast-in-forest-near-luiya-one-villager-killed/">चाईबासा

: लुईया के पास जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फोट, एक ग्रामीण की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही