Search

लातेहार : शहर में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान

Latehar: लातेहार में पानी के लिए लोग परेशान हैं. नगर पंचायत की ओर से शहरवासियों को आपूर्ति की जाने वाली जलापूर्ति व्यवस्था तीन दिनों से ठप है. शहर के बानपुर वार्ड में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तो वहीं शहर के वार्ड 6 , 7 व 8 में औसत से कम जलापूर्ति की जा रही है. कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं होने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मोटर में खराबी आने की वजह से कई इलाकों में सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. कई क्षेत्रों में जलस्तर नीचे चले जाने की वजह से चापाकलों से भी पानी निकलना बंद हो गया है. कई लोगों की जीविका सिर्फ सप्लाई के पानी पर ही निर्भर है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

लोगों ने टेंकर से पानी देने की अपील की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. उस इलाके के लोगों ने क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नि:शुल्क पानी की व्यवस्था करने की अपील स्थानीय प्रशासन से की है. वहीं मामले को लेकर पेयजल व स्वच्छता विभाग का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था नगर पंचायत प्रबंधन को हस्तांतरित कर चुके हैं. वार्ड 2 के पार्षद जितेंद्र पाठक से पूछने पर उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से जलापूर्ति 2 दिनों से नहीं हुई है आज तीसरे दिन जलापूर्ति हुई. लेकिन कम जलापूर्ति होने की वजह से कई लोगों के घरों - मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंच सका है. बता दें कि शहर का जलस्तर दिनों- दिन गिरता जा रहा है. शहर में लगातार हो रही डीप बोरिंग की वजह से जलस्तर नीचे चला गया है, वहीं घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं होने की वजह से जल स्तर सामान्य नहीं है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-student-organization-aisa-demands-change-in-education-policy/">धनबाद:

छात्र संगठन आइसा ने की शिक्षा नीति में बदलाव की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//