Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कागजों पर जल नल योजना, कहीं कनेक्शन के कुछ दिन बाद ही खराब

Sunil Kumar Latehar : अति महत्वकांक्षी जल नल योजना का लाभ लातेहार वासियों को नहीं मिल पा रहा है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा संचालित इस राष्ट्रीय योजना की हालत यहां बद से बदतर होते जा रही है. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी इस योजना का आलम यह है कि बिना कनेक्शन दिए ही कागजों में नल का कनेक्शन का जाल बिछाया जा रहा है और सरकारी फाइलों की शोभा बढ़ा दी गई है. सच पूछा जाए तो इस योजना के तहत शहर का अधिकांश भाग अछूता है. गांव की हालत और खराब है. ऐसे ही शिकायतें कई लोगों से मिल रही है. लोगों का कहना है कि जिस गांव में सौ घर है, वहां महज 20 घरों में कनेक्शन देकर पूर्ण दिखाया जा रहा है. परिवार के मुखिया से आधार कार्ड लेकर कनेक्शन संपन्न दिखाकर विभाग द्वारा उन्हें चुना लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चिकित्सकों">https://lagatar.in/protest-against-attack-on-doctors-organizations-take-out-candle-march/">चिकित्सकों

पर हो रहे हमले का विरोध, संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
इस संबंध में मनिका प्रखंड के मटलोंग क्षेत्र वासियों ने डीसी और बीडीओ से की है. लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन शिकायतों की न तो जांच हुई, न ही कोई कार्रवाई. ऐसी ही स्थिति लातेहार एवं उसके आसपास के कई पंचायतों की है, जहां नल जल योजना के तहत कनेक्शन तो है, लेकिन कनेक्शन के महज कुछ दिनों बाद ही खराब पड़े हुए हैं. अब गर्मी शुरू होते ही इस योजना की पोल खुलते जा रही है. अधिकांश लोगों ने इसे महज छलावा बताया है. इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता जीतेंद्र कुजूर का कहना है कि योजना में कोई गड़बड़ी नहीं है, जहां शिकायतें मिल रही है. वहां दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही