Search

 
 
 

लातेहार : साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन समेत 2 खबरें

 
Mahuadand (Latehar) : उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में वृद्धा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, जमीन से संबंधित व अन्य आवेदन प्राप्त किये गये. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने बताया कि जनता दरबार में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के द्वारा आवेदन मिलता है. प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का प्रयास किया जाता है. अभी लोगों के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे निष्पादन हेतु संबंधित कर्मचारी को दिया गया है. सभी प्राप्त आवेदनो पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-3-news-including-the-target-of-75-percent-voting/">लातेहार

: 75 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

पांच लाभुकों के बीच बकरी-बकरा का किया गया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/bbbb-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Balumath (Latehar) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के पशुपालन कार्यालय में जिला परिषद सदस्य रमेश राम, उप प्रमुख निशा शाहदेव व पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुशिला वागे ने संयुक्त रूप से पांच लाभुकों के बीच बकरी तथा बकरे का वितरण किया. पशु चिकित्सा के डॉ वागे ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 75% सब्सिडी पर लाभुकों को चार बकरी तथा एक बकरा दिया जा रहा है. आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया. जिप सदस्य राम ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है. ग्रामीण बेहतर ढंग से बकरी पालन करें और अपनी आय बढ़ायें. मौके पर पशु चिकित्सालय के बिनोद बैठा के अलावा कई ग्रामीण भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-one-died-after-being-hit-by-a-coal-vehicle-two-including-a-woman-were-killed-in-lightning/">चतरा

: कोल वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, वज्रपात में महिला समेत दो की गई जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही