Search

लातेहारः आपके जिले में दिनभर क्या हुआ, एक साथ पढ़ें 5 खबरें

लातेहारः मौसम का बदला मिजाज, आंधी और तूफान से गिरे पेड़

Latehar: जिले के विभिन्न प्रखंडों मे गुरुवार की शाम एवं शुक्रवार की अपराह्न अचानक तेज हवाएं चलने और बारिश होने से देर लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. शुक्रवार की अपराह्न तकरीबन एक बजे आये आंधी और तूफान में बरवाडीह प्रखंड के कुटमू- डालटनगंज मुख्य मार्ग के कुटमू मोड़ के हड़पडवा पानी टंकी के समीप एक पेड़ गिर गया. इसमें एक टेंपो चालक बाल बाल बच गया. सरयू-गारू मार्ग पर भी पेड़ों के गिरने का सामाचार प्राप्त हुआ है. गुरुवार की शाम जिले के बालूमाथ, हेहेगड़ा और छिपादोहर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई. इस बारिश में कई के घरों छप्पर और एसबेस्टस शीट उड़कर दूर जा गिरी. आंधी से कई घर के दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है. हेहेगड़ा के मगंरदाहा गांव में कई पेड़ भी गिर गए है. ग्रामीणों ने कहा कि महज मात्र 10 मिनट के आंधी, तूफान से हड़कंप मच गया. हालांकि अचानक हुए इस बारिश से तापमान में गिरावट अवश्य दर्ज की गयी है. लोगों ने पड़ रही इस प्रचंड गरमी से राहत पायी है. ---------

लातेहारः 27 और 30 को की जायेगी खनन विभाग के द्वारा राजसात की गई वाहनों की नीलामी

Latehar: उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग के द्वारा राजसात किये गये वाहनों की नीलामी को लेकर निविदा निकाली गयी है. 27 मई एवं 30 मई को उपायुक्त के द्वारा गठित समिति के समक्ष वाहनों की नीलामी की जाएगी. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि लातेहार जिला में कोयला खनिज के अवैध, परिवहन व भंडारण में जब्त्ज वाहनों की नीलामी की जाएगी. उन्होंने बताया कि एक जेसीबी एवं दो मोटरसाइकिल की नीलामी की जाएगी. जबकि 30 मई को एक हाईवा, एक लोडर, एक ट्रैक्टर एवं चार ट्रकों की नीलामी की जाएगी. आनंद कुमार ने कहा है कि निविदा में भाग लेने वालों को नीलामी में दिए गए शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा. संवेदकों को सुरक्षित जमा राशि का दस प्रतिशत की राशि निर्धारित प्रतिभूति रकम के रूप में जिला खनन पदाधिकारी के नाम बैंक ड्राफ्ट,आयकर रिटर्न की छायाप्रति,पासपोर्ट साइज फोटो की दो प्रति,आधार कार्ड,पैन कार्ड, पहचान पत्र की छाया प्रति आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य होगा. संवेदक पर किसी भी थाने में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर मामला दर्ज नहीं होना चाहिए एवं किसी भी विभाग के द्वारा उनका नाम संस्था का नाम काली सूची में दर्ज नहीं किया गया हो. -----------

आयुष चिकित्सा पद्धति से गंभीर बीमारियों का भी इलाज है संभव: डॉ शुभांकर 

Latehar: आदर्श नगर, बरवाडीह स्थित आयुष चिकित्सालय में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया कालो देवी व डॉ शुभांकर कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. चिकित्सक शुभांकर कुमारी ने बताया कि आयुष चिकित्सा पद्धति से गंभीर बीमारियों का भी इलाज संभव है. आयुष ग्राम योजना के तहत संचारी रोग जैसे हेपेटाइटिस बी व सी, मलेरिया, डेंगू, ट्यूबरक्लोसिस, एचआईवी, कोविड-19, चिकनगुनिया, वायरस व इनफ्लुएंजा एवं गैर संचारी रोग जैसे डायबिटीज, एनीमिया, मानसिक तनाव, रक्तचाप व थायराईड आदि बीमारियों का इलाज रोकथाम एवं उपचार किया जाना है. शिविर में शिविर में संचारी एवं असंचारी के विभिन्न रोगों एवं ग्रीष्मकाल में होने वाले रोगों से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक किया गया. आयुर्वेद से होने वाली लाभों की भी जानकारी दी गई. आयुष चिकित्सकों ने आयुर्वेद आहार के के तहत आने वाले आयुर्वेदिक आहार जैसे सलाद, औषधि छाछ, खजूर, बेसन, सूजी, चीला, सब्जी- पुलाव, हरा चना, मेथी पराठा, मक्के की रोटी, बाजरे की रोटी, लौकी का जूस, एलोवेरा जूस, हरी चटनी, मूंग दाल का पानी, टमाटर सूप आदि को बनाने की विधि एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई. मौके पर डॉ शशि शालिनी, डॉ चंदन कुमार गुप्ता,डॉ भरत कुमार दुबे,डॉ राजीव कुमार, डॉ अंबे कुमारी, अर्चना प्रसाद के अलावा सहिया लाल मुन्नी देवी, फागुनी देवी व विमला देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. --------

मुख्यमंत्री के नाम पत्र उपायुक्त को सौंपा

Latehar: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, लातेहार क जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र व राज्य सरकारें तेली समाज समेत अन्य पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा करती आ रही है. विगत दिनों राज्य सरकार के द्वारा जिलावार आरक्षण का रोस्टर जारी किया गया था. इस रोस्टर में राज्य के सात जिलों में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग का आरक्षण शून्य कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह एक गहरी साजिश के तहत किया गया कार्य है. ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग आयोग सिफारिश के अनुसार पिछड़ा व अति पिछड़ा जाति को आरक्षण देने, कृमिलेयर समाप्त करने व जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, प्रदेश महामंत्री राजू रंजन प्रसाद, आदित्य प्रसाद कमलेश प्रसाद व जोगेंद्र प्रसाद आदि का नाम शामिल हैं. ------------

यादव महासभा ने की विधायक आवास घेराव को सफल बनाने की अपील

Latehar: यादव महासभा के जिला अध्यक्ष वृंद बिहारी यादव ने आगामी 28 मई को आहुत मनिका व लातेहार विधायक के आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील यादव समाज के लोगों से की है. बता दें कि लातेहार समेत अन्य सात जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य होने के विरोध में ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 28 मई को लातेहार जिला के मनिका विधायक रामचंद्र सिंह और लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम के आवास का घेराव कि जाएगा. यादव महासभा भी विधायक आवास घेराव कार्यक्रम में भाग लेगी. जिला अध्यक्ष यादव ने आगे कहा कि लातेहार जिला में ओबीसी समुदाय का जिला रोस्टर में आरक्षण नहीं होने से ओबीसी समुदाय के लोग ममार्हत हैं. सरकार के तृतीय व चतुर्थवर्गीय नौकरी में ओबीसी के लिए आरक्षण नहीं रहने से यहां के ओबीसी समुदाय के छात्र- छात्राओं में मायूसी है. कई सरकार सरकार को इस संबंध में ज्ञापन सौंप कर जिले में ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की गई है. लेकिन सरकार ने इस दिशा मे कोई पहल नहीं की. बाध्य हो कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी है. मौके पर ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव व पवन कुमार यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp