Search

 
 
 

लातेहार : आपसी विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर ग्राम निवासी दीपक राम की पत्नी गजनती देवी ने मंगलवार की सुबह अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार दीपक दूसरे राज्य में कमाने के लिए गया था. मंगलवार की सुबह उसने अपनी पत्नी को फोन किया था. इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गयी और बात करते -करते गजनती देवी ने गुस्से में अपनी साड़ी की फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों से उसे फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. अनूपम एक्का के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि डेढ़ वर्ष पूर्व गजनती देवी व दीपक की शादी हुई थी. अब तक उनकी कोई संतान नहीं है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-kudmi-society-celebrated-karam-festival/">जमशेदपुर

: आदिवासी कुड़मी समाज ने मनाया करम पर्व [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही