Search

 
 
 

लातेहार: जंगली हाथियों ने आंगनबाड़ी भवन को किया ध्वस्त, चट कर गये अनाज

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में जंगली हाथियों ने रविवार की रात गणेशपुर पंचायत के आंगनबाड़ी भवन का दरवाजा तोड़ दिया. साथ ही भवन में रखें अनाज भी चट कर गये. इतना ही नहीं हाथियों ने पंचायत के चमातू- तिलैयाटांड़ टोला में भी जमकर उत्पात मचाया. जंगली हाथियों ने गरीब किसान नरेश उरांव, शिबू उरांव, पिंटू उरांव व शिवदेव उरांव के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे अनाज को खा गये. इससे इन किसानों के सामने रहने व खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. जिसके बाद किसानों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है. सूचना मिलने पर बालूमाथ वनरक्षी भरत भूषण और विनय टोप्पो घटनास्थल पर पहुचे. उन्होंने क्षति का आंकलन किया और सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने की बात कही. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-deputy-development-commissioner-reviewed-jslps-operated-schemes/">पलामू

: उप विकास आयुक्त ने जेएसएलपीएस संचालित योजनाओं की समीक्षा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही