Search

 
 
 

लातेहार : जंगली हाथियों ने ढाया कहर, महिला का घर तहस-नहस

 
Chandwa, Latehar: चंदवा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन जंगली हाथियों का झुंड किसी ने किसी गांव में घुस जाता है और तबाही मचाता है. मंगलवार की आधी रात जंगली हाथियों का एक झुंड लाधुप पंचायत के हेसला गांव में घुस गया. हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने रीना देवी के अलावा सकरू गंझू, लालू गंझू और दिलीप मुंडा के घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को चट कर गये. ग्रामीण रतजगा कर भय के माहौल में रात बितायी. रीना देवी पर तो आफत आन पड़ी है. उसने बताया कि पिछले सात मई माह में उसके पति को हत्या के आरोप में लातेहार जेल भेज दिया गया था. वहां उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. इस वर्ष हाथियों ने उसके आशियाना को उजाड़ दिया. अब उसके समक्ष अपने बच्चों के पालन-पोषण एवं रहने की बड़ी समस्या आन पड़ी है. उसने प्रशासन से आवास योजना का लाभ देने की अपील की है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-railway-station-advisory-committee-expressed-displeasure-over-the-arbitrariness-of-vendors-in-parking/">बोकारो

रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति ने पार्किंग में वेंडर की मनमानी पर जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही