Search

 
 
 

लातेहार: बाइक से गिरकर महिला घायल, रिम्स रेफर

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के पालही गांव में मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय समसूल बीवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से हेरहंज प्रखंड के सेरेक ग्राम से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान पालही ग्राम के पास वह चक्कर खाकर मोटरसाइकिल से गिर गई और घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ. ध्रुव सत्य महतो ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-students-agitation-against-planning-policy-road-jammed-for-hours/">रामगढ़

: नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, घंटों जाम रही सड़क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही