Search

 
 
 

लातेहार: जंगली भैंसे के हमले से महिला घायल

 
Latehar: जंगली भैंसे (बाइसन) के हमले में एक महिला धरमी देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज मेदिनीनगर सदर अस्‍पताल में चल रहा है. घटना गुरूवार की देर शाम की है. वह महिला पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के पलामू किला रोड में असुर बांध के समीप बकरियां चला रही थी. इसी दौरान बाइसन ने उस पर हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गयी. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बाइसन को वहां से भगाया. तब तक उसका चेहरा लहुलुहान हो गयी थी. ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया. घायल महिला पलामू के सतबरवा थाना के रबदा गांव की रहने वाली है. पलामू किला बिट के प्रभारी वनपाल राज कुमार ने बताया कि उक्‍त महिला को तत्‍काल इलाज के लिए 30 हजार रूपये उपलब्‍ध कराये गये हैं.   इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/some-people-are-trying-to-become-leaders-of-hindus-by-inciting-religious-controversies-mohan-bhagwat/">

 कुछ लोग धार्मिक विवादों को भड़काकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं : मोहन भागवत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही