Search

 
 
 

लातेहारः बाजार से लौट रही महिला की सड़क पर गिरकर मौत

नेतरहाट थाना क्षेत्र के छगराही गांव निवासी लालदेव मुंडा अपनी पत्नी  सरिता देवी  (42) के साथ शुक्रवार की शाम बरदौनी बाजार से पैदल घर लौट रहे थे. रास्ते में सरिता देवी अचाक सड़क पर गिर पड़ी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
 

Latehar : लातेहार  जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्‍टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, नेतरहाट थाना क्षेत्र के छगराही गांव निवासी लालदेव मुंडा अपनी पत्नी  सरिता देवी  (42) के साथ शुक्रवार की शाम बरदौनी बाजार से पैदल घर लौट रहे थे. रास्ते में सरिता देवी अचाक सड़क पर गिर पड़ी. उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.


स्थारनीय लोगों की सूचना पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार व एसआई बादल दास मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही